कौशाम्बी: रूद्रा फॉउण्डेशन के छात्रों का यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन,बढ़ाया संस्था का मान,
यूपी के कौशाम्बी जिले में रूद्रा फॉउण्डेशन द्वारा संचालित विद्यालय पं० जगत नारायण विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज, रामदयालपुर, काजू में माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में सफल छात्र-छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संस्था द्वारा संचालित अन्य विद्यालय एम० एस० इण्टर कॉलेज, सिकन्दरपुर बजहा, मूरतगंज, कौशाम्बी के छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया।
रूद्रा फॉउण्डेशन के छात्रों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए संस्था का मान बढ़ाया। संस्था के तकनीकी सलाहकार एवं प्रबंधक अंजनी कुमार त्रिपाठी एवं चेयरपर्सन अनामिका त्रिपाठी ने समस्त सफल छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर ढेरों बधाईंया दीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
दोंनो विद्यालयों के प्रधानाचार्यों रेखा मिश्रा एवं अजय तिवारी एवं रूद्रा फॉउण्डेशन के एडमिन प्रभाकर दुबे, एकेडमिक हेड विनय गिरि, एम० एस० इण्टर कॉलेज के एडमिन मौजूद रहे।








