साइबर क्राइम थाना पुलिस ने UPI फ्रॉड में गवाए 14 हजार रुपये,MRM पोर्टल से पीड़ित को वापस दिलाए

कौशाम्बी: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने UPI फ्रॉड में गवाए 14 हजार रुपये,MRM पोर्टल से पीड़ित को वापस दिलाए,

यूपी के कौशाम्बी जिले में साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसकर ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के 14,000 रुपये कौशाम्बी जिले की साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने MRM PORTAL यानी Money Restoration Portal के माध्यम से वापस कराए हैं।

मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र का है जहा के सिरहदन का पुरवा, अंधावा निवासी मसरूर अहमद पुत्र मासूम अहमद के साथ 07.09.2025 को UPI के जरिए ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी। ठगों ने रिश्तेदार बनकर फोन कॉल कर उनसे 14,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे।

इस संबंध में पीड़ित ने NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई शुरू की।

साइबर टीम के प्रयासों से 08.07.2026 को MRM पोर्टल के माध्यम से पूरी 14,000 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई। पैसे वापस मिलने पर पीड़ित ने कौशाम्बी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें। किसी के लालच में न आएं और अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor