कौशाम्बी: वन महोत्सव के अंतर्गत नगर पालिका मंझनपुर में वृहद पौधरोपण,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा एमआरएफ सेंटर परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि “वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की अमूल्य विरासत हैं।” सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता, विजय तिवारी एवं नगर पालिका परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।








