कौशाम्बी: कौशाम्बी जनपद न्यायाधीश के रूप में बद्री विशाल पाण्डेय ने जनपद न्यायालय में गृहण किया कार्यभार,न्यायिक अधिकारियों ने किया स्वागत,
यूपी के कौशाम्बी जनपद न्यायाधीश जे पी यादव का गैर जनपद ट्रांसफर होने के बाद उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की अधिसूचना सं0 2022 / एडमिन (सेवायें)/2026, दिनांकित 02.07.2026 के अनुपालन में बद्री विशाल पाण्डेय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवरिया ने 8 जुलाई को जनपद न्यायाधीश कौशाम्बी के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।
जनपद न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के दौरान सभी न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनपद न्यायाधीश का बुके देकर स्वागत किया।इस दौरान सभी न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








