कौशाम्बी: कौशाम्बी में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी,प्रेमिका के परिजनों पर हत्या करने का आरोप,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अपनी प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी युवक को प्रेमिका के परिजनों द्वारा पकड़ लेने और मारपीट करने का आरोप लगा है,वही प्रेमी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच में जुटी हुई है।
घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महुवा खाड़ा गांव की हैं जहां कोतवाली क्षेत्र के ही ओसा गांव निवासी शिव प्रसाद अपनी प्रेमिका से मिलने गया हुआ था,बताया जा रहा है कि प्रेमिका के परिजनों में शिव प्रसाद को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी,पिटाई के बाद प्रेमिका के ही परिजनों ने युवक के घर पर सूचना दी,सूचना के बाद युवक के परिजन पहुंचे और उसको इलाज के लिए अस्पताल ले गए,जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया,युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक युवक की प्रेमिका के परिजन उसकी रिश्तेदारी में आते है,और मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है,घटना की सूचना पर सीओ मंझनपुर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच में जुटे हुए है।








