मिशन शक्ति अभियान फेज-04 के तहत एंटीरोमियो टीम ने स्कूल में बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन एक प्रति किया जागरूक

कौशाम्बी,

मिशन शक्ति अभियान फेज-04 के तहत एंटीरोमियो टीम ने स्कूल में बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन एक प्रति किया जागरूक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना मंझनपुर एंटीरोमियो टीम उ0 नि0 विकास मिश्रा, उ0नि0 अंशुमान मिश्रा ,महिला आरक्षी नंदिनी तिवारी द्वारा बद्री नारायण त्रिपाठी डिग्री कालेज खुदाय गंज चौकी शमशाबाद , मंझनपुर में जाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शक्ति दीदी ,मिशन शक्ति के तहत सेल्फडीफेंस , गुड टच बैड टच , महिलाओ और बालिकाओ को साइबर अपराध व महिला सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा चलाए गए सभी हेल्पलाइन नंबर को विस्तृत तरीके से समझा कर जागरूक किया गया।

क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिध लोगो को चेक किया गया जिनका नाम फोन नंबर पता नोट किया गया बाद हिदायत देकर छोड़ा गया।

टीम ने सभी कालेज की छात्राओं एवम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शक्ति दीदी ,मिशन शक्ति के तहत सेल्फडीफेंस , गुड टच बैड टच , महिलाओ और बालिकाओ को साइबर अपराध व महिला सशक्तिकरण,मिशन शक्ति,नारी शक्ति,नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1090 वीमन पावर हेल्पलाइन,102 स्वास्थ्य सेवा,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,181 महिला हेल्पलाइन और महिला हेल्पडेस्क,एंटीरोमियो टीम के कार्य तथा थाना के सीयूजी नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor