कौशाम्बी में SP ,BSP को झटका,SP के पूर्व जिलाध्यक्ष,BSP के पूर्व चायल प्रत्याशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में शामिल

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में SP ,BSP को झटका,SP के पूर्व जिलाध्यक्ष,BSP के पूर्व चायल प्रत्याशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में शामिल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राजनीतिक हलचल से सपा और बसपा को झटका लगा है,सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे खड़ग सिंह पटेल और BSP के पूर्व चायल प्रत्याशी अतुल द्विवेदी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में शामिल हो गए है।

कौशाम्बी जिले में बीजेपी का विधानसभा मिलन समारोह आयोजित था,कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य भी मौजूद थे,भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष खड्ग सिंह पटेल और बसपा के पूर्व चायल प्रत्याशी अतुल द्विवेदी ने सैकड़ों सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है।

सपा और बसपा के नेताओं और सैकड़ो कार्यकर्ताओ के भाजपा में शामिल होने से अब भाजपा जिले में और अधिक मजबूत हो जायेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने भाजपा में सभी को शामिल कराया और उनका सम्मान किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor