बसपा सुप्रीमो के ट्वीट पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार

कौशाम्बी

सिराथू विधानसभा क्षेत्र की मंडल पदाधिकारियों की बैठक में कशिया पश्चिम पहुचे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने बसपा सुप्रीमो के ट्वीट पर पलटवार किया।स्वामी प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि किसानों के साथ सौहार्दपूर्ण वार्ता चल रही हैं। दिल्ली के बॉर्डर पर कटीले तार राष्ट्र द्रोहियो के लिए हैं। किसान तो भारतीय जनता पार्टी के प्रथामिकताओ में रहा हैं। किसान भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा हैं और भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ रही हैं। यही कारण हैं कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी हैं। लगातार किसानों के हित मे काम किया जा रहा हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor