कौशाम्बी: आराधना मिश्रा (मोना) को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिठाई खिलाकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा (मोना) की इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने के उपरांत आज हम सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई,कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस फैसले का हम सभी स्वागत करते हैं, मोना दीदी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन और पार्टी और भी मजबूत और सशक्त बनेगी, उनके द्वारा हम सभी को जो भी निर्देश दिए जाएंगे, उसका हम बखूबी निर्वाहन करेंगे, जिले में बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक पार्टी में ऊर्जा प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे और जिले में पार्टी को पूरी तत्परता और सजगता से कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
इस दौरान प्रभारी कौशाम्बी राजेश साहनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी ने अपनी तैयारी सभी सीटों पर की है,इस समय पार्टी नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है यह फैसला सराहनीय है इससे चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी और तमाम प्रक्रियाओं में सुगमता होती है हम शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत करते हैं और आराधना मिश्रा मोना को बधाई देते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप सिंह पटेल,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,आयुष यादव,कमलेश पटेल, इंद्रपाल रैदास, बिफई लाल,अवधेश कुमार,संदीप कुमार ,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी,अनीश अहमद,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।








