किसान आंदोलन के चलते समर्थ किसान पार्टी अध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद

कौशाम्बी

समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली नहीं कर पाए। वजह यह थी कि सुबह से ही जिला प्रशासन ने अजय सोनी को घर पर नजरबंद कर दिया था। अजय सोनी ने जिला प्रशासन की इस कार्यवाही को लोकतंत्र के पर्व दिवस पर लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

गौरतलब है कि समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में से जिला मुख्यालय मंझनपुर में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया था जिसकी अगुवाई किसान नेता अजय सोनी करने वाले थे। जैसे ही इस बात की जानकारी जिला प्रशासन को पता चली, तत्काल जिला प्रशासन ने अजय सोनी को उनके घर पर नजरबंद कर दिया।

गणतंत्र दिवस के दिन जैसे ही अजय सोनी ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए घर से निकले, मो० पुर पाइंसा कोतवाल महेश मिश्रा, चौकी प्रभारी उदहिन बाजार शैलेन्द्र कुमार मय पुलिस फोर्स के अजय सोनी के घर पहुंचे और उन्हें घर पर ही उन्हें नजरबंद कर उन्हीं के घर पर बैठे गए। किसान नेता अजय सोनी ने जब इस कार्यवाही का विरोध किया तो अजय सोनी को अपने साथ उनके घर से उदहिन बाजार चौकी ले गए और वहीं दिन भर बैठाए रखा जिसके चलते किसान नेता अजय सोनी ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व नहीं कर पाए।

इस अवसर पर अजय सोनी ने समर्थको से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने ऐसी लोकतंत्र विरोधी कार्यवाही की है और लोकतंत्र के पर्व दिवस पर लोकतंत्र की हत्या कर आम आदमी के संवैधानिक अधिकारों का सीधे तौर पर हनन किया है। इस अवसर समर्थ किसान पार्टी के जिला सचिव अखिलेश विश्वकर्मा, बिनोद सोनी, राम आसरे सरोज, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor