पश्चिम बंगाल में सड़कों पर खेले जा रहे खूनी खेल के विरोध में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

कौशाम्बी

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्त्ताओ की हत्या से नाराज भाजपाइयों ने सिराथू के कशिया पश्चिम गांव में दर्जनो कार्यक्रताओं के साथ किया विरोध प्रदर्शन, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मंडल अध्यक्ष कशिया तिलक तिवारी के नेतृत्व में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन।भाजपा कार्यकर्ताओ ने कश्मीर बनने से पहले बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की आवाज उठाई।इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी, मुलायम सिंह यादव ,सूर्य प्रकाश,विनोद यादव,जितेंद्र केसरवानी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor