कौशाम्बी: जैन धर्म के अनुयायियों की सुरक्षा के लिए जैन समाज के लोगो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में जैन धर्म के अनुयायियों की सुरक्षा के लिए जैन समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर डीएम को अपनी मांगो का एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जैन समाज के राकेश जैन ने बताया कि पिछले दिनों रीवा रोड पर हमारी दो माताओं की जानबूझकर टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी,हमारे समाज के गुरु,माताएं एवं अनुयायि पैदल ही यात्रा करते है,जिससे उनकी सुरक्षा में खतरा बना रहता है,इसके लिए वह डीएम एवं एसपी को ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग करने आए है।
इस दौरान रितेश जैन,विवेक जैन ,वीरेंद्र जैन,हरिश्चंद्र जैन,सोनू जैन,आशीष जैन,दीपक जैन,अभिषेक जैन,सागर जैन सहित जैन धर्म को मानने वाले सैकड़ो लोग मौजूद रहे।








