पूर्वांचल राज्य समेत जनहित के मुद्दों को लेकर पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: पूर्वांचल राज्य समेत जनहित के मुद्दों को लेकर पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन,

यूपी में कौशाम्बी जिले में पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के घटक दल भारतीय अपना समाज पार्टी और राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी की ओर से मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष पूरन चंद मिश्र ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक राजन सिंह सूर्यवंशी और रघुनाथ उपाध्याय एवं जिलाध्यक्ष पूरन मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गरीबी जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि आम जनता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाने और मिशन 2027 के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

ज्ञापन में सहारा समेत अन्य बैंकों में निवेशकों के फंसे धन का भुगतान कराने, पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा देने, किसानों को समय से खाद-बीज उपलब्ध कराने और गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ देने की मांग की गई। कक्षा 12 तक कॉन्वेंट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा, आरक्षण व्यवस्था की विसंगतियां दूर करने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग भी उठाई गई।वक्ताओं ने बढ़ती जनसंख्या, गिरते जलस्तर और जातीय भेदभाव पर चिंता जताई।

इस दौरान संजय पांडेय, नीलम सिंह, हरिशचंद उपाध्याय, राम स्वारथ सिंह, महेंद्र साहनी, नसीम बाबू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor