फर्जी मुकदमों के विरोध में सवर्ण आर्मी ने सौंपा ज्ञापन,बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

कौशाम्बी: फर्जी मुकदमों के विरोध में सवर्ण आर्मी ने सौंपा ज्ञापन,बड़े आंदोलन की दी चेतावनी,

यूपी में कौशाम्बी जिले में सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से घेराव कर सीओ कौशाम्बी और सीओ मंझनपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कथित रूप से फर्जी मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने प्रमुख रूप से टेवां निवासी राजेश पाण्डेय के मामले को उठाया। आरोप है कि लेखपालों द्वारा राजेश पाण्डेय के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसे संगठन ने फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

इसी के साथ पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के सेंगरहा निवासी कुलदीप चौधरी द्वारा पालरा निवासी रोहित द्विवेदी के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे की भी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई।

सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने फिलहाल लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन के सामने रखी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिले में इसी तरह कथित रूप से फर्जी एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे दर्ज किए जाते रहे, तो सवर्ण आर्मी बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी और इसका कड़ा विरोध करेगी।

संगठन ने प्रशासन से दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor