अस्पताल में फल,मास्क,सेनेटाइजर वितरित कर कांग्रेसियों ने मनाइ राजीव गांधी की पुण्यतिथि

कौशाम्बी

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर जिले के कांग्रेसियों ने अस्पतालों में स्वल्पाहार, फल, मास्क व सैनिटाइजर वितरित कर मनाया। सिराथू में पार्टी के कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय सत्यार्थी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला, अनुसूचित कांग्रेसी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राम सजीवन निर्माण की अगुवाई में पुण्यतिथि के इस अवसर पर लोगों के बीच पहुंचकर फल वितरण स्वल्पाहार वितरण, मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया गया।
इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस नेता वेद प्रकाश सत्यार्थी ने कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश को वह दिशा दिखाई इससे आज वह आधुनिक भारत के रूप में है। भारत में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी व मेडिकल साइंस को भारत में मजबूती दिलाने में उन्होंने बहुत ही महत्वपूर्ण मीका निभाई थी। इस मौके पर बोलते हुए युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने कहा कि आज युवाओं को जो राजनीति में और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण स्थान मिलता है। उसके लिए राजीव जी के द्वारा लिए गए निर्णय ओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने 18 वर्ष तक के वयस्कों को वोट देने का अधिकार दिलाया आज का भारतीय युवा उनके द्वारा दिखाए गए रास्तों पर चलकर अपने को पूरे विश्व में स्थापित करने का काम कर रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल ने भी लोगों से इस महामारी के समय में एक दूसरे का सहयोग कर इससे लड़ाई लड़ जीतने का आवाहन किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor