कौशाम्बी,
डीएम,एसपी ने बोर्ड परीक्षा के दौरान कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कालेज भरवारी का किया निरीक्षण,
यूपी के कौशाम्बी जिले में गुरुवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा का डीएम सुजीत कुमार एवम एसपी हेमराज मीणा ने निरीक्षण किया।बोर्ड परीक्षा के दौरान डीएम,एसपी ने कस्तूरबा गांधी कन्या इंटरमीडिएट कालेज भरवारी पहुचकर औचक निरीक्षण किया।डीएम एसपी ने कॉलेज में चल रही परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों एवम कंट्रोल रूम को भी चेक किया।









