कौशाम्बी,
सर्कल समाचार की खबर का असर,नगर पालिका परिषद ने भरवारी क्रय विक्रय समिति में खुला नाला कराया बंद,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नगर पालिका परिषद भरवारी में क्रय विक्रय समिति भरवारी परिसर में नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा नाला खोलने के चलते भरे गंदे पानी से लोगो को हो रही समस्या की खबर आपके सर्कल समाचार ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी।खबर को संज्ञान में लेकर नगर पालिका परिषद भरवारी के प्रशासक दीपेंद्र यादव और अधिशासी अधिकारी गिरीश चंद्र ने कर्मचारियों को तत्काल नाला बंद करने का आदेश दिया था,जिसकी बाद नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने क्रय विक्रय समिति के परिसर में जा रहे पानी को बंद किया और खुले हुए नाले को बंद किया।जिसकी बाद क्रय विक्रय समिति में आने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।समिति के सचिव ने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवम कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।








