कौशाम्बी,
भरवारी में ढोल नगाड़े के साथ निकली बन्दर की शव यात्रा,हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ अंतिम संस्कार,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में पुरानी बाजार मोहल्ले में बुधवार की सुबह एक बन्दर की मौत हो गई,बंदर की मौत के बाद सैकड़ो की संख्या में बंदर एकत्रित हो गए और मृत बंदर के शव को अपने कब्जे में ले लिया, जिसके चलते वहा पर आने जाने वालों को परेशानी हो रही थीं।
मोहल्ले के लोगो ने किसी तरह से बंदरों से बचा कर मृतक बंदर के शव को हिंदू रीति रिवाज के साथ ढोल नगाड़े के साथ अंतिम शव यात्रा निकाली और संदीपन घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया।इस दौरान पूर्व सभासद मनोज केसरवानी सहित तमाम समाजसेवी मौजूद रहे।








