कौशाम्बी,
कौशाम्बी में 12 जनवरी को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला,कई कंपनियां करेंगी प्रतिभाग,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कौशल विकास मिशन, राजकीय आई0टी0आई0 एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन 12 जनवरी को पं0 रामयश इण्टर कॉलेज, खिजिरपुर कैलई इमलीगॉव, नेवादा में किया जायेंगा।इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं।
यह जानकारी जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने देते हुए बताया कि हाईस्कूल एवं आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण एवं कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे अपने समस्त शैक्षिक अंकपत्रों एवं प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकतें हैं।








