उत्तर प्रदेश,
हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व,
न्यूज़ ऑफ इण्डिया (एजेंसी )
सिक्खों के दशम गुरू साहिब गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा सिख संगत अलोपीबाग प्रयागराज में अत्यंत हर्ष, उल्लास और उत्साह से मनाया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका।
नेपाल बार्डर से विशेष तौर पर आए ज्ञानी परमजीत सिंह ने संगत को गुरु गोबिंद सिंह महाराज की महिमा का बखान कीर्तन द्वारा किया और कथा वाचकों द्वारा संगत को गुरु गोबिंद सिंह महाराज का वीरता भरे इतिहास से संगत को अवगत कराया। अंत में गुरु नानक देव महाराज द्वारा चलाए गए गुरु के अटूट लंगर बांटे गए जो हजारों की तादाद में संगत ने बिना किसी जात-पात, ऊच-नीच केे भेद भाव के एक पंक्ति में बैठ कर ग्रहण किया।
संगत में विशेष तौर पर सरदार परमजीत सिंह,सरदार जसबीर सिंह,सरदार प्रेमजीत सिंह गुजराल, सरदार मल्कियत सिंह, सरदार सत्येन्द्र सिंह पुरी, सरदार सत्येन्द्र सिंह, सरदार लखविंदर सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह ग्रोवर, सरदार मानू सिंह चावला, सरदार बलजीत सिंह कोहली, सरदार कुलदीप सिंह,सरदार गुरदीप सिंह सरना,सरदार सुदर्शन सिंह,सरदार मंजीत सिंह खालसा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








