मुस्कुराती हुई माता रानी की मूर्ति का मूर्तिकार नटराज ने किया निर्माण,लोगो में मुस्कुराती हुई मूर्ति बनी चर्चा का विषय

कौशाम्बी,

मुस्कुराती हुई माता रानी की मूर्ति का मूर्तिकार नटराज ने किया निर्माण,लोगो में मुस्कुराती हुई मूर्ति बनी चर्चा का विषय,

यूपी के कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा के प्रसिद्ध नटराज मूर्तिकार अपनी अद्भुत कला से लोगों का दिल जीत रहे हैं। इस बार उन्होंने मां दुर्गा की मुस्कुराती हुई मूर्तियों का ऐसा आकर्षक निर्माण किया है, जिसकी चर्चा न सिर्फ कौशाम्बी जिले ने बल्कि आसपास के जनपदों में भी तेजी से हो रही है।

नटराज मूर्तिकार बीते कई वर्षों से अपनी अनोखी प्रतिभा से समाज में पहचान बना चुके हैं। उनकी बनाई मूर्तियां न केवल भक्ति भाव जगाती हैं बल्कि दर्शकों को सौंदर्य और शांति का अनुभव कराती हैं। कला के प्रति उनका समर्पण उन्हें कौशाम्बी का गौरव बनाता है।

उनकी मूर्तियां इस बार कई स्थानों पर स्थापित भी की गई है,जिन्हे भक्त लोग बहुत पसंद भी कर रहे है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor