डीएम ने नगर पंचायत करारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण,लापरवाही पर ईओ से मांगा स्पष्टीकरण

कौशाम्बी: डीएम ने नगर पंचायत करारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण,लापरवाही पर ईओ से मांगा स्पष्टीकरण,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने कार्यालय नगर पंचायत करारी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

डीएम ने शिकायत पंजिका के अवलोकन पर शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर अंकित न पाए जाने, पंजिका अधूरा एवं सत्यापित न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए ईओ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने एवं व्यवस्थित तरीके से अभिलेखों का रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने ईओ को नगर पंचायत में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने एवं शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध करने के निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor