कौशाम्बी में 36 PHC मे लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला,54 डॉक्टर व 136 पैरामेडिकल कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी,1085 मरीज देखे गए

कौशाम्बी: कौशाम्बी में 36 PHC मे लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला,54 डॉक्टर व 136 पैरामेडिकल कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी,1085 मरीज देखे गए,

यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा 3 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ के निर्देश के अनुसार आरोग्य स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी तथा अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आरोग्य स्वास्थ्य मेले के निरीक्षण हेतु जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में सीएमओ डॉ० संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सेलरहा पक्षिम, शमशाबाद एवं उदहीन खुर्द का निरीक्षण किया।

सीएमओ ने अवगत कराया कि समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। अब मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के आयोजन में ब्लॉक स्तरीय अधीक्षक,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी पर्यवेक्षण एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है। रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेला का आशाओं,एएनएम के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है जिससे कि जाम लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 54 चिकित्साधिकारी व 136 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी थी। आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगों से ग्रसित कुल 1085 मरीज पंजीकृत हुए एवं चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया तथा 11 मरीजों को मेडिकल कॉलेज/जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर संदर्भित किया गया। साथ ही मेले में कुल 11 आभा आई० डी० एवं 101 गोल्डेन कार्ड भी बनाये गये।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor