कौशाम्बी: गूगल से पूछा प्रेमिका को रास्ते से कैसे हटाए और पुलिस से कैसे बचे और उसके बाद प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी प्रेमिका की हत्या,शव को रेलवे लाइन पर फेंका,पुलिस ने कर लिया अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है जहा गूगल से प्रेमिका को रास्ते से हटाने की जानकारी ली और प्रेमी ने प्रेमिका को अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर रास्ते से हटा दिया,पुलिस में हत्या के आरोपी और उसके दोस्त को अरेस्ट कर लिया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने दो दिन पहले रेलवे लाइन पर मिले अज्ञात महिला के शव मामले का खुलासा कर दिया है,पुलिस द्वारा जारी फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था,जिसके चलते मृतक महिला की शिनाख्त हुई थी।महिला को उसके एक आशिक ने ही शादी में बाधा बनने कर हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया था,महिला की मौत नहीं हो पाने की आशंका के चलते उसके मुंह को टेप से बंद कर फेंका गया था,यही नहीं गूगल से प्रेमिका को रास्ते से हटाने और पुलिस से बचने के बारे में आरोपी आशिक ने जानकारी भी की थी और अपने एक दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।पुलिस ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्य और मृतका की बेटी के बताने पर आरोपी दिनेश और उसके दोस्त रंजीत को अरेस्ट कर लिया और लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।
मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र का शनिवार की रात का है जहा एक महिला का शव DFC रेलवे लाइन पर देर रात मिला था,महिला के शव की रेलवे लाइन पर होने की जानकारी लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को दी,कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली थी,जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की और शव के शिनाख्त के प्रयास शुरू किए,एसपी राजेश कुमार के आदेश कर इस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया,मृतक महिला के हत्या में chintaman लिखा हुआ था,सोशल मीडिया पर प्रसारित होने में 36 घंटे में ही एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्राम प्रधान ने उक्त मृतक महिला की शिनाख्त की और परिजनों को इसकी जानकारी दी।
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतका की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए कड़ी से कड़ी जोड़नी शुरू की तो मृतका की बेटी से पता चला कि मृतका उर्मिला देवी के पति चिंतामणि की मौत हो चुकी थी,मृतका के घर पर दिनेश का काफी आना जाना था,7 फरवरी को उसकी मां दिनेश के साथ ही निकली थी,दिनेश मृतका को मंझनपुर दवाई दिलाने ले गया और उसे मंझनपुर छोड़कर घर पहुंचा और उसकी बेटी से बताया कि उसकी मां कही चली गई मिल नहीं रही है,तुम भी उसको खोजो,हम भी खोज रहे है।उसके बाद आरोपी ने महिला को अपने एक दोस्त रंजीत को साथ लिया और महिला के पैर बांधे ऑफ उसका मुंह टेप से बंद कर उसकी हत्या कर उसे रेलवे लाइन पर फेंक दिया।
आरोपी दिनेश ने बताया कि मृतका महिला के साथ उसके संबंध थे, उसकी शादी तय हो गई थी,लेकिन महिला उसकी शादी में बाधा बन रही थी और शादी के लिए मना कर रही थी,जिसके चलते उसकी हत्या उसने कर दी।
हत्या का खुलासा करने वाले पुलिस टीम को एसपी राजेश कुमार ने 25 हजार रुपए का इनाम भी दिया है।








