नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देने वाला है बजट: धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देने वाला है बजट: धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले के विधानसभा सिराथू के ब्लॉक सभागार सिराथू में आयोजित विधानसभा स्तरीय केंद्रीय बजट चौपाल को जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।

जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि भारत इस समय एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है,और केंद्रीय बजट 2026 का उद्देश्य विकसित भारत को सर्वोपरि मानते हुए देश को परिवर्तन के अगले चरण में ले जाना है।यह बजट भारत को वित्तीय स्थिरता के पथ पर अग्रसर करने का अवसर प्रदान करता है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि इस वर्ष का बजट भारत की विकास योजना को आकार देने के तरीके में एक निर्णायक बदलाव का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसे देश को दर्शाता है जो उपभोग से परे जाकर सेवाओं के क्षेत्र को मजबूत कर रहा है और साथ ही एक विश्वसनीय विनिर्माण केंद्र के रूप में लगातार उभर रहा है।सबसे खास बात इसका स्पष्ट दीर्घकालिक दृष्टिकोण है। इसमें भौतिक,डिजिटल और मानवीय क्षमताओं के निर्माण,निवेश को सक्षम बनाने,उत्पादकता बढ़ाने और उन क्षेत्रों का समर्थन करने पर जोर दिया गया है जो वैश्विक प्रतिस्पर्धा की अगली लहर को गति प्रदान करेंगे।जिसमें दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाना,नवाचार में निवेश करना और भारत के विकास के अगले चरण को गति देने वाली नींव का निर्माण करना शामिल है।केंद्रीय बजट 2026 भविष्य के लिए तैयार अर्थव्यवस्था के नए रास्ते खोलता है जो विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। वित्तीय सेवा क्षेत्र इस बदलाव को गति देने वाले प्रमुख कारकों में से एक होगा। बजट का मुख्य फोकस नियामक परिवर्तन और एक सरल एवं सहज कर ढांचे पर है।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री संजय जायसवाल,जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,जिला मंत्री प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,जगदीश सरोज,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,ज्योति केसरवानी सहित मण्डल अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor