कौशाम्बी में SI भर्ती परीक्षा दो पालियों में 3840 परीक्षार्थियों में से 1126 अनुपस्थित,ADG,IG प्रयागराज जोन ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

कौशाम्बी: कौशाम्बी में SI भर्ती परीक्षा दो पालियों में 3840 परीक्षार्थियों में से 1126 अनुपस्थित,ADG,IG प्रयागराज जोन ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,

यूपी के कौशाम्बी जिले में 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा केंद्रों का परीक्षा के पहले दिन ADG प्रयागराज जोन एवं आईजी प्रयागराज जोन ने लगातार भ्रमणशील रहकर निरीक्षण किया,इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में केंद्र व्यवस्थापक से जानकारी ली और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

कौशाम्बी जिले में 14 और 15 मार्च को 6 परीक्षा केंद्रों पर एसआई भर्ती परीक्षा आयोजित होनी है,जिसके लिए ADG प्रयागराज जोन ज्योति नारायण और आईजी प्रयागराज जोन अजय कुमार मिश्रा ने लगातार भ्रमणशील रहकर एसपी राजेश कुमार के साथ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 जिले में 14 मार्च एवं 15 मार्च को 02 पालियों में आयोजित की जा रही है।इसके लिए कुल 06 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।जिसमें कुल 7680 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 06 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 06 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।

एसआई भर्ती परीक्षा के पहले दिन कुल 1920 अभ्यर्थियों के सापेक्ष प्रथम पाली में 1308 परीक्षार्थी उपस्थित और  612 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे वही द्वितीय पाली में 1920 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1406 परीक्षार्थी उपस्थित और 514 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।इस दौरान लगातार परीक्षा केंद्रों का संबंधित अधिकारी भ्रमण करते रहे और निरीक्षण करते रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor