जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों के साथ की बैठक,अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली एवं डाटा की PDF फाइलें सौंपी

कौशाम्बी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों के साथ की बैठक,अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली एवं डाटा की PDF फाइलें सौंपी,

यूपी के कौशाम्बी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अमित पाल ने एन.आई.सी. सभागार में जनपद के राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार केसरवानी, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, भारतीय कांग्रेस पार्टी के हेमन्त कुमार रावत एवं बहुजन समाज पार्टी के आदित्य गौतम उपस्थित रहे।

सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को जनपद के तीनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली एवं डाटा की पी0डी0एफ0 फाइलें 1-1 प्रति में उपलब्ध करायी गयी।

जनपद स्तर पर आलेख्य प्रकाशन पर मतदाताओं की संख्या 10,01,094 थी कुल शुद्ध बढ़े हुये मतदाताओं की संख्या 47,599 होने के पश्चात् अन्तिम प्रकाशन पर मतदाताओं की संख्या 10,48,693 है। जनपद की मतदाता सूची वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S24 पर मतदाताओं के अवलोकनार्थ उपलब्ध है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor