कौशाम्बी: कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर,शादी से लौट रहे भाई बहन की बाइक और कार में टक्कर,इलाज के दौरान भाई की मौत,बहन गंभीर घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सराय अकिल थाना क्षेत्र के भखन्दा गांव में ननिहाल की शादी में शामिल होकर लौट रहे भाई-बहन के साथ बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के सरपताही के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।हादसे में बाइक चला रहे 23 वर्षीय अंकित सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह, निवासी अतरौली थाना सरधुआ जनपद चित्रकूट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 19 वर्षीय बहन नेहा पटेल गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ तुरंत मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को मंझनपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अंकित सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बहन का इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।








