कौशाम्बी: सड़क हादसे में एक साथ चार युवकों की मौत से बाद गांव पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के धनपरा और मुकीमपुर गांव के सड़क दुर्घटना में चार युवकों आकाश, साहिल, अमन एवं संजीत की मौके पर ही दुःखद मृत्यु हो गई, जबकि कृष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शनिवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ मृतकों के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस असहनीय दुःख की घड़ी में वह हर संभव सहयोग के लिए परिवारों के साथ खड़े हैं।
बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शासन स्तर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज मिलकर पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करेगा।
इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।








