कौशाम्बी: खनन कार्यालय में तैनात होमगार्ड ने बालू पट्टाधारक पर पिस्टल तानने का लगाया आरोप,खनन अधिकारी पर मिलीभगत का भी आरोप,FIR दर्ज,
यूपी के कौशाम्बी जिले में खनन विभाग कार्यालय में तैनात होमगार्ड उदय भान मिश्रा बालू पट्टाधारक जावेद अली पर शाम को कार्यालय बंद होने के बावजूद जबरन कार्यालय में घुसने को लेकर बहस करने और गली गालोच देते हुए पिस्टल तानने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है,पुलिस ने बालू पट्टाधारक जावेद अली पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
होमगार्ड उदय भान मिश्रा खनन विभाग कार्यालय पर कार्यरत है,आरोप है कि वह 23 फरवरी 2026 को लगभग 5 बजकर 45 मिनट के समय वह कार्ययालय में अकेले थे, कार्यालय खुला था खनन अधिकारी चन्द्र प्रकाश जायसवाल के आदेश गेट बन्द कर दिया गया था, खनन कार्ययालय में 5,7 प्राईवेट कर्मचारी उपस्थित थे तभी खनन पट्टा धारक जाबेद अली पुत्र मो० अली गेट के अन्दर घुसने का प्रयास किया तो उसने उन्हें बताया कि खनन अधिकारी का आदेश है कि 5 बजे के बाद अन्दर आना मना है।
इसी बात को लेकर जावेद ने गाली देना शुरू कर दिया, विरोध करने पर बाहर खडी अपनी गाडी से तुरन्त पिस्टल निकाल कर जान से मारने की धमकी दिया सोर गुल सुनकर खनन अधिकारी चन्द्र प्रकास जायसवाल बाहर निकले तो उसके सामने भी उसको गाली दिया और जान से मारने की धमकी दिया लेकिन अधिकारी ने उस बालू पट्टाधारक को कुछ नहीं बोला और पिस्टल सहित उसे अन्दर लेकर रात लगभग 8 बजे तक बैठे थे और उससे खनन अधिकारी ने कहा कि शाम में ये लोग नही आयेगे तो कौन आयेगे इन्ही लोगो के भरोसे से हमारा आफिस चलता है।
पीड़ित होमगार्ड की शिकायत पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।








