23 मई को कौशाम्बी पहुंचेगी गविष्ठी गौरक्षार्थ यात्रा,शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गौ प्रतिष्ठा हेतु तीनों विधानसभा में भ्रमण कर लोगो से जुड़ने की करेंगे अपील

कौशाम्बी: 23 मई को कौशाम्बी पहुंचेगी गविष्ठी गौरक्षार्थ यात्रा,शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गौ प्रतिष्ठा हेतु तीनों विधानसभा में भ्रमण कर लोगो से जुड़ने की करेंगे अपील,

यूपी के गोरखपुर से शुरू हुई गविष्ठी गौरक्षार्थ यात्रा के साथ ज्योर्तिमठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 23 मई को कौशाम्बी पहुंचेंगे,स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कौशाम्बी जिले की तीनों विधानसभा में गौ प्रतिष्ठा हेतु जुड़ने के लिए लोगो से अपील करेंगे।

गविष्ठी गौरक्षार्थ यात्रा के कौशाम्बी जिला प्रभारी एवं शंकराचार्य चतुरंगिनी सेना के अध्यक्ष सचिन द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गौ इस यात्रा के लक्ष्य एवं उद्देश्य शंकराचार्य परम्परा एवं सनातन धर्म के मूल आचार्य गुरु परम्परा के अन्तर्गत गौरक्षा, गौसेवा, गौसंरक्षण हेतु एवं गौवध रोकने तथा गौवंश के प्रति जन जागृति एवं जनसंवाद कर आम जनमानस के अन्तःकरण में गौ के महत्व को रेखांकित करना है।जिसमे जनमत एवं लोकमत तैयार होगा, ताकि जनता जागरूक होकर भारत के संविधान के मूल भावना के अन्तर्गत दुधारू पशु एवं गौ वध पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु गांधीवादी दृष्टिकोण / लोक कल्याणकारी भावना निहित है।इसके साथ ही मूलभूत अधिकारों के अन्तर्गत धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार / प्रचार प्रसार का अधिकार प्रदत्त है।

उन्होंने बताया की वर्तमान चारो पीठ के शंकराचार्य महाराज के आशीर्वाद से गोपालमणि जी ने यह गौ प्रतिष्ठा आंदोलन आरम्भ किया है।यह यात्रा 24 जुलाई तक चलेगी ।

Oplus_131072

उन्होंने बताया कि यह यात्रा 23 मई शनिवार को सुबह 10 बजे प्रतापगढ़ जनपद से कौशाम्बी जनपद में दुर्गा भाभी सेतु शहजादपुर होते हुए प्रवेश करेगी और दारानगर,कड़ा धाम में माता शीतला एवं मां गंगा का दर्शन पूजन कर समेत मलूकदास आश्रम का दर्शन करते हुए सिराथू की तरफ निकलेगी।यह यात्रा सिराथू,मंझनपुर और चायल तहसील क्षेत्र के गांवों में भ्रमण करते हुए रात्रि में बजहा स्थित राम जानकी मंदिर में रुकेगीं और अगले दिन रविवार को प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेगी ।

उन्होंने जिले के गौसेवकों एवं गोप्रेमियो को इस यात्रा में अधिक से अधिक जुड़ने और सहयोग करने की अपील की है।

इस दौरान प्रमुख रूप से गविष्ठी गौरक्षार्थ यात्रा के सिराथू प्रभारी राजवीर मौर्य,मंझनपुर प्रभारी सचिन पांडे,चायल प्रभारी श्रवण केसरवानी,पूरी शंकराचार्य महाराज के शिष्य आचार्य डॉक्टर अनुज शुक्ला,हीरामणि त्रिपाठी,मनोज त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor