धूप में सड़कों पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवानों को एसपी ने कैंप-सनग्लास देकर बढ़ाया हौसला

कौशाम्बी: धूप में सड़कों पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवानों को एसपी ने कैंप-सनग्लास देकर बढ़ाया हौसला,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भीषण गर्मी और तेज धूप में लगातार ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की चिंता करते हुए एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मानवीय पहल की मिसाल पेश की। गुरुवार को मंझनपुर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने ट्रैफिक जवानों को कैंप व सनग्लास वितरित कर राहत पहुंचाई।

इस दौरान एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि सड़क पर घंटों खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मी विभाग की रीढ़ हैं, उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जवानों को गर्मी से बचाव, पर्याप्त पानी पीने, नींबू पानी, ORS के घोल पीने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने, आमजन से बेहतर व्यवहार बनाए रखने तथा ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर एएसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ यातायात भैया संतोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor