कौशाम्बी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का तीन माह से वेतन न मिलने पर फूटा गुस्सा,प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: कौशाम्बी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का तीन माह से वेतन न मिलने पर फूटा गुस्सा,प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल CHC में तैनात राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को वेतन भुगतान में हो रही देरी के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि समय पर वेतन भुगतान किया जाए, ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

संविदा कर्मचारियों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक चरणबद्ध तरीके से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार सेवाएं देने के बावजूद उन्हें समय से वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने चायल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक संजय सिंह को ज्ञापन सौंपा

धरना-प्रदर्शन में डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. अजय खान, डॉ. सुशील कुमार, संकेत कुमार पाण्डेय, आंशिका कुमारी, अनूप सिंह, आशीष कुमार, विनय कुमार, डॉ. शबीना, दीपमाला, अनुराधा समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एक स्वर में अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor