कौशाम्बी: पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष अपने कई पूर्व सैनिक भाइयों के साथ समर्थ किसान पार्टी में हुए शामिल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी से जुड़ने का लोगों का लगातार सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया अपने कई पूर्व सैनिक भाइयों के साथ समर्थ किसान पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी ने सभी शामिल हुए कार्यकर्ताओं को मल्यार्पण कर और लड्डू खिलाकर पार्टी में सभी का स्वागत किया और बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया ने कहा कि जनहित किसानहित और आम जनता के मुद्दों पर समर्थ किसान पार्टी के द्वारा किए जा लगातार संघर्ष से प्रेरित होकर हम लोग समर्थ किसान पार्टी में स्वेच्छा से शामिल हो रहे हैं। आगे कहा कि पूर्व सैनिक भी समाज के अहम हिस्से हैं और पूर्व सैनिकों के हित में समर्थ किसान पार्टी आवाज उठाने का काम करेगी।
इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी ने कहा कि जिले तमाम किसान, युवा, व्यापारी, श्रमिक जल्द ही समर्थ किसान पार्टी में शामिल होंगे। आगे कहा कि जल्द ही बड़े पैमाने पर जन सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर कैंप लगाए जायेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने राजेश कुमार यादव को जिला उपाध्यक्ष और रामकृष्ण तिवारी को जिला संगठन मंत्री पद का दायित्व सौंपा और उन्हें बधाई दी। साथ ही पद के अनुरूप सक्रिय रूप से जिम्मेदारी का निर्वाहन करने की बात कही।
इस अवसर पर अर्जुन तिवारी, प्रेमचंद्र केसरवानी, अजय सोनी, परिहार लोधी, संजीत यादव, रबी करन मौर्य समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।








