कौशाम्बी: सर्किट हाउस के कमरे में AC में ब्लास्ट से लगी आग, धुंआ धुंआ हुआ सर्किट हाउस,फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग,
यूपी के कौशाम्बी जिले में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब सिराथू स्थित मां शीतला देवी गृह ( सर्किट हाउस) के एक कमरे में शॉर्ट सर्किट से AC में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई। घटना के बाद सर्किट हाउस में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि कमरे में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस का कमरा नंबर B-8 शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के लिए एलॉट किया गया था। जैसे ही अधिकारी रात में कमरे में पहुंचे और दरवाजा खोला, अंदर एसी में आग लगी दिखाई दी। कुछ ही देर में एसी में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया और आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप मच गया।
इलेक्ट्रीशियन पद पर तैनात साजन कुमार ने बताया की एक लोग के लिए यह रूम एलॉट किया गया ज़ब वह सोने के लिए पहुंचे तो शार्ट सर्किट से आग लग गई थी, फिर उन्होंने इसकी जानकारी दी कि AC मे आग लगी है, ज़ब वहा जाकर देखा गया तो आग बहुत तेज लगी थी, ज़ब बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग बहुत फ़ैल चुकी थी फिर इसकी जानकारी हमने फायर ब्रिगेड को दी तो उन्होंने आकर आग बुझाई।








