कौशाम्बी में सड़क हादसा,दिल्ली से झारखंड डेडबॉडी लेकर जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ी,7 घायल,1 की हालत नाजुक

कौशाम्बी: कौशाम्बी में सड़क हादसा,दिल्ली से झारखंड डेडबॉडी लेकर जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ी,6 घायल,1 की हालत नाजुक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जहा दिल्ली से झारखंड डेड बॉडी लेकर जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रक से टकरा गई,हादसे में एंबुलेंस सवार 6 लोग घायल हो गए,हादसे के बाद चीख पुकार मच गई,घटना की

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए CHC सिराथू भेजा,वही डेडबॉडी अभी भी दुर्घनाग्रस्त एंबुलेंस के अंदर मौजूद है,रिश्तेदारों के आने के बाद डेडबॉडी को भेजा जाएगा।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नंदमई मोड़ के पास की है जहा सुबह एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रक से भिड़ गई,हादसे में एंबुलेंस चालक आकाश,मंजू 28 वर्ष,जाह्नवी 6 वर्ष,अंजली 7 वर्ष,ललिता देवी 42 वर्ष,हरखू 35 वर्ष घायल हो गए है।जिनमें से अंजलि की हालत अधिक नाजुक बताई जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor