कौशाम्बी: घरेलु विवाद से आहत होकर आत्महत्या के लिए पहुंची वृद्ध महिला की डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने बचाई जान,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिसकर्मियों की मानवीयता की मिसाल का एक मामला सामने आया है जहा घरेलु विवाद से आहत होकर आत्महत्या के लिए पहुंची एक वृद्ध महिला की डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने जान बचाई है और उक्त वृद्ध महिला को समझाया बुझाया और परिजनों को बुलाकर सौंप दिया है,यही नहीं परिजनों को सख्त हिदायत भी दी गई कि यदि वृद्ध महिला को कोई समस्या होती है तो उसके जिम्मेदार वही होंगे।परिजनों ने पुलिसकर्मियों को आश्वस्त किया कि वह उनकी सेवा करेंगे और उन्हें नाराज नहीं करेंगे।
मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा का है जहा क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान डायल 112 की PRV 6782 मे तैनात हेड कांस्टेबल शारधा प्रसाद व कांस्टेबल दीपक यादव ने अम्बर ढाबा के पास हाईवे से करीब 50 मीटर अंदर एक वृद्ध महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे देखा,पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला से बातचीत की तो पता चला कि घरेलू विवाद के चलते वह आत्महत्या करने के इरादे से घर छोड़कर आई थीं। PRV टीम ने महिला को समझाया-बुझाया और पूछताछ में महिला ने अपना नाम चमेली देवी (70 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद, निवासी अजुहा बताया।
पुलिस ने इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी,सूचना मिलने पर उनका पुत्र दिलीप केशरवानी मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि उसकी मां दोपहर करीब 12 बजे से घर से लापता थीं और परिवारजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते वृद्ध महिला सकुशल अपने बेटे के साथ घर लौट गईं।
पुलिसकर्मियों में परिजनों को सख्त हिदायत भी दी कि यदि वृद्ध महिला को कोई समस्या होती है तो उसके जिम्मेदार वही होंगे।परिजनों ने पुलिसकर्मियों को आश्वस्त किया कि वह उनकी सेवा करेंगे और उन्हें नाराज नहीं करेंगे।








