सीडीओ ने अधिकारियों के साथ ग्राम एदिलपुर में लगाई रात्रि चौपाल,सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

कौशाम्बी: सीडीओ ने अधिकारियों के साथ ग्राम एदिलपुर में लगाई रात्रि चौपाल,सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,

यूपी के कौशाम्बी जनपद के विकास खण्ड मंझनपुर की ग्राम एदिलपुर में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने अधिकारियोंके साथ शुक्रवार की रात रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं उनसे प्राप्त होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

सीडीओ ने चौपाल के दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित किया तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

रात्रि चौपाल में सीएमओ, जिला पंचायतराज अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor