कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर:एंबुलेंस और कार में भीषण टक्कर,कार सवार मां बेटे की मौत,पिता पुत्री गंभीर घायल

कौशाम्बी: कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर:एंबुलेंस और कार में भीषण टक्कर,कार सवार मां बेटे की मौत,पिता पुत्री गंभीर घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहा एक एंबुलेंस और कार में भीषण टक्कर हो गई,टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए,हादसे में कार सवार दंपत्ति और दो बच्चे गंभीर घायल हो गए,हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा जहा मां और एक बच्चे की मौत हो गई,वही पिता और एक बच्चा अभी भी गंभीर घायल है,जिनका इलाज चल रहा है।कार सवार प्रतापगढ़ के बताए जा रह रहे,सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां पीएचसी के पास की है जहा राजापुर की तरफ से आ रही एक कार एंबुलेंस से टक्कर हो गई,टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए,हादसे में कार सवार महिला सयामा फारूखी पत्नी फैजल और अब्बास 6 माह पुत्र फैजल की मौत हो गई,वही पति फैजल और एक बच्ची मनाल फारूखी पुत्री फैजल गंभीर घायल है,घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने हादसे के घायल के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है और जांच में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor