पूर्व BJP विधायक पर दर्ज मामले में कार्रवाई नहीं होने और जान का खतरा की आशंका जताते हुए पीड़ित ने सीएम योगी से मिलकर लगाई मदद की गुहार

कौशाम्बी: पूर्व BJP विधायक पर दर्ज मामले में कार्रवाई नहीं होने और जान का खतरा की आशंका जताते हुए पीड़ित ने सीएम योगी से मिलकर लगाई मदद की गुहार,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में मकान को दूसरे के नाम चढ़ाने और उसे कब्जा कराने के एक मामले में सीएम योगी के आदेश पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई नहीं किया जाने और मुकदमे की पैरवी किए जाने के दौरान हत्या करा देने की आशंका को हटाते हुए पीड़ित ने सोमवार को सीएम योगी से मिलकर कार्रवाई किए और मदद किए जाने की गुहार लगाई है,सीएम योगी ने पीड़ित को मदद का आश्वासन दिया है।

पीड़ित ने सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि आपके आदेश पर दर्ज मुकदमा के आरोपियों पूर्व भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता,पूर्व चेयरमैन भरवारी कैलाश चन्द्र केशरवानी,पूर्व चेयरमैन भरवारी सुनीता केशरवानी,दिलीप (पप्पू),अजय कुमार, विजय कुमार और संजय कुमार केशरवानी पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

कैलाश चन्द्र केशरवानी समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हैं तथा दो बार अध्यक्ष नगर पंचायत भरवारी के रह चुके हैं। दूसरे दबंग नामजद आरोपी संजय गुप्ता भाजपा के पूर्व विधायक तथा अध्यक्ष नगर पंचायत भरवारी रह चुके हैं, इन सभी लोगों के विरूद्ध आपके आदेश से FIR दर्ज हुई है। सभी लोग प्रभावशाली तथा धनवान व्यक्ति हैं, इनके संरक्षण में स्वचलित हथियार (ए.के. 47, ए.के.56) से हत्या करने वाले, आर.डी.एक्स बमबाज, कनपटी में पिस्टल सटा कर गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधिक प्रकृति के व्यक्ति रहते हैं। जिला पुलिस द्वारा सही विवेचना न करने की शिकायत पर जबसे विवेचना क्राइम ब्रान्च स्थानान्तरित होकर सम्पादित की जा रही है उसी समय से मेरे तथा मेरे बच्चों की हत्या की साजिश रची जा रही है, विवेचना तथा वाद में पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिस कारण सुरक्षा के अभाव में वह अपने मामले की पैरवी नहीं कर पा रही है। बयान देने से भी रोकी जा रही है।

पीड़ित ने बताया कि स्थानीय पुलिस से तथा 1076, 112, ए.डी.जी. प्रयागराज से कई बार शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। वह डर तथा भय के कारण बच्चों सहित 146/डी गंगोत्री नगर डांडी (रीवां रोड) नैनी प्रयागराज, पलायन कर रह रही है। साजिशन गलत उद्देश्य से उक्त एफ.आई.आर. में नामित आरोपी संजय कुमार गुप्ता ने पत्र नं० 837932, दिनांक-17.02.2026 को ही एक हत्या कराने सम्बन्धित प्रार्थना पत्र एसपी कौशाम्बी को प्रेषित किया था, छायाप्रति संलग्न है। जिसकी प्रति प्रार्थिनी को जरिये इंटरनेट पर प्रकाशित समाचार के स्कीनशाट से प्राप्त हुआ है।

पीड़ित ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद और न्याय की गुहार लगाई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor