कौशाम्बी: 10 जुलाई को प्रयागराज में आयोजित होगा छात्रों की गूंज कार्यक्रम,राहुल गांधी छात्रों के बातों को समझेंगे,मण्डलीय प्रेस वार्ता में शामिल हुए कौशाम्बी अध्यक्ष गौरव पाण्डेय,
यूपी के प्रयागराज में आयोजित हुई प्रेस वार्ता में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के CLP लीडर उमंग सिंघार ने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार छात्रों के साथ अन्याय कर रही है, छात्र अपनी तैयारियों के बाद परीक्षा से नहीं बल्कि पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं से डरता है,उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने छात्रों की पीड़ा को गंभीरता से समझा है, और उन्होंने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के माध्यम से छात्र के संवाद के जरिए उनकी समस्याओं को और गहराई से समझ कर उन्हें पूर्ण आश्वासन दिया कि हम आपके हर कदम पर मजबूती से आपके साथ खड़े है।
उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने भारत की शिक्षा व्यवस्था पर कहा कि छात्र बड़ी मेहनत और लगन से अपनी परीक्षाओं की तैयारी करता है और लचर व्यवस्थाओं और सरकार की लापरवाही के कारण पेपर लीक हो जाता है, जिससे छात्रों के भविष्य पर इसका गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है, लेकिन हम आने वाले समय में इन खामियों को सुधार कर छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करेंगे।उमंग सिंघार ने यह भी बताया कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम आगामी 10 जुलाई को प्रयागराज में आयोजित होगा जहां राहुल गांधी छात्रों के बातों को समझेंगे।
इसके बाद जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय ने कहा कि देश को आज वर्तमान समय में देश का युवा,किसान,और आमजनता केवल राहुल गांधी जी की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहा है क्योंकि भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और जनता ने अब इनकी विदाई सुनिश्चित करने का पूरा मन बना लिया है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अनिल यादव,प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी,प्रदेश प्रवक्ता तमजीद अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, संजय तिवारी,जिला अध्यक्ष गंगापार अशफाक अहमद, जिला अध्यक्ष यमुनापार अशोक पटेल,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा कौशाम्बी रावेंद्र यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,युवक कांग्रेस के नेता कृष्णा यादव,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,आयूष यादव,अभिषेक सिंह,पिंटू सरोज,बिल्लू मिश्रा,उमेश सिंह,प्रदीप सिंह आदि लोग शामिल हुए।








