स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कौशाम्बी: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,

भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मनाए जा रहे नशा मुक्त भारत सप्ताह जिसकी थीम नशा मुक्त भारत अभियान- विकसित भारत की पहचान के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में एक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आमजन को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना था।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) हरिओम कुमार सिंह ने किया एवं अपने संबोधन में कहा मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशे की लत आज युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक जीवन के लिए एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज की संरचना पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों, उनके दुष्प्रभावों, नशे की लत के कारणों तथा उससे बचाव एवं उपचार के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने बताया कि नशे की समस्या का समाधान केवल चिकित्सकीय उपचार से ही नहीं, बल्कि जागरूकता, पारिवारिक सहयोग, सामाजिक समर्थन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के विकास से भी संभव है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के चिकित्सकों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, इंटर्न चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर, डा0 डा0 सरस्वती जयसवाल यादव, डा0 अरिन्दम चक्रवर्ती, डा0 राकेश कुमार शुक्ला, डा0 संतोष कुमार डा0 अत्मिक सिंह, डा0 अंकित तिवारी डा0 अरूण पाण्डेय, डा0 सन्दीप कुमार, एवं अन्य संकाय सदस्य, एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रायें और कर्मचारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor