दिल्ली से पश्चिम बंगाल बाइक से टूर पर निकले मुर्शिदाबाद के बाइक राइडर को ट्रक ने मारी टक्कर,हालत नाजुक

कौशाम्बी: दिल्ली से पश्चिम बंगाल बाइक से टूर पर निकले मुर्शिदाबाद के बाइक राइडर को ट्रक ने मारी टक्कर,हालत नाजुक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दिल्ली से पश्चिम बंगाल बाइक से टूर पर निकले बाइक राइडर को ट्रक ने टक्कर मार दी,टक्कर लगते ही बाइक राइडर डिवाइडर से टकराकर गंभीर घायल हो गया,घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल बाइक राइडर को जिला अस्पताल भेजा जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के पास नेशनल हाईवे की शनिवार की सुबह की है,जहा एक बाइक राइडर जो कि बाइक लेकर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा था। अचानक से पीछे चल रहे एक ट्रक ने बाइक राइडर को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ साथ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। और एम्बुलेंस से घायल बाइक राइडर को अस्पताल भेजवाया। घायल बाइक राइडर की पहचान स्माइल शेख पुत्र अशरफुल शेख निवासी मानसिंहपुर, थाना सागर दिघी, जनपद मुर्शिदाबाद के रूप में हुई । घायल के अनुसार वह बाइक से टूर पर निकला है और बाइक लेकर वह दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रहा था।

घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी कोखराज सीबी मौर्य ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले ट्रक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। घायल को इलाज़ के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor