कौशाम्बी: साइबर थाना पुलिस टीम ने UPI के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर हुआ 50 हजार रूपया पीड़ित के खाते में कराया वापस,
यूपी के कौशाम्बी जिले में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम को एक और साइबर फ्रॉड मामले में सफलता मिली है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के उग्रसेन पुत्र गया प्रसाद के साथ अनजान लिंक पर क्लिक करने से यूपीआई के माध्यम से 14.12.2025 को कुल 91000/- रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली गयी थी। जिसके सम्बन्ध में पीड़ित की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33112250182219 दर्ज कर जाँच प्रारम्भ की गयी।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप जनपदीय साइबर सेल/साइबर क्राइम थाना द्वारा जाँच के क्रम में पीड़ित उग्रसेन पुत्र गया प्रसाद निवासी महेबाघाट की 91000/- की धनराशि में से 50000/- रु० की धनराशि को 24.07.2026 को उसके खाते में वापस कराया गया।
पीड़ित ने रुपया प्राप्त होने पर एसपी कौशाम्बी व उनके अधीन कार्यरत साइबर पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया।








