कर्तव्य के प्रति लापरवाही के कारण प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर व चौकी प्रभारी नारा को एसपी ने किया लाइन हाजिर

कौशाम्बी: कर्तव्य के प्रति लापरवाही के कारण प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर व चौकी प्रभारी नारा को एसपी ने किया लाइन हाजिर,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कर्तव्य के प्रति लापरवाही के कारण प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर व चौकी प्रभारी नारा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है,एसपी ने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही और गैर जिम्मेदारी क्षम्य नहीं होगी, लापरवाही पर कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

मंझनपुर कोतवाली अन्तर्गत स्थित तीजा तिराहा नारा मोड़ पर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति को गम्भीर चोटे आयी थी, जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल मंझनपुर में मृत्यु हो गयी। प्रकरण की जांच से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि दोनो पक्षों के मध्य पूर्व से प्रचलित विवाद के सम्बन्ध में पीड़ित पक्ष द्वारा 24.07.2026 को चौकी नारा पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसपर ठोस कार्यवाही न करने के कारण घटना घटित हुई है।

जिसके चलते प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर सुनील कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी नारा सुशील कुमार शुक्ल को उनके द्वारा बरती गयी लापरवाही एवं कर्तव्य के प्रति उदाशीनता के कारण उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रचलित रखते हुये तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही और गैर जिम्मेदारी क्षम्य नहीं होगी, लापरवाही पर कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor