कौशाम्बी: कौशाम्बी में मिशन साहसी से जोड़कर ABVP छात्राओं को बनाएगा सशक्त,एक अगस्त से चलेगा वृहद सदस्यता अभियान,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का ‘मिशन साहसी’ छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत,सजग,शसक्त और निडर बनाने का एक बड़ा अभियान चलने जा रहा है।इसके लिए ABVP एक अगस्त से वृहद सदस्यता अभियान भी चलाने जा रहा है।
ABVP के प्रांत सह मंत्री शिवबाबू चौधरी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एक अगस्त से ABVP वृहद सदस्यता अभियान चलाएगा, उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थी परिषद का सदस्यता लक्ष्य 27130 है जिसमें 16 792 छात्र 9893 छात्र 445 शिक्षक शामिल है। जिले भर में तहसील स्तर पर एवं नगर स्तर पर टोलियों का गठन कर दिया गया है।सदस्यता अभियान में कुल 90 कार्यकर्ता लगाए जाएंगे।
जिला प्रमुख प्रोफेसर प्रबोध श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी अक्टूबर माह में छात्राओं के आत्म सुरक्षा के लिए मिशन साहसी प्रशिक्षण अभियान शुरू करने वाले हैं,यह अभियान 2017 में मुंबई से आरंभ हुआ जो पूरे देश में फैला है, इस अभियान को देखकर के वर्तमान भाजपा सरकार मिशन शक्ति जैसे अभियान चला रही है छात्राओं की शिक्षा सुरक्षा स्वालंबन विद्यार्थी परिषद की पहली प्राथमिकता है, ।
उन्होंने बताया कि इसके तहत छात्राओं को मार्शल आर्ट और बचाव के जरूरी गुर सिखाये जायेंगे, छात्राएं किसी भी खतरे या मुसीबत के समय घबराए बिना उसका डटकर सामना करने के लिए तैयार होंगी, समाज में महिलाओं के प्रति बनी डर की मानसिकता को बदलना और उन्हें सशक्त बनाना।अभियान की विशेषताएँ है। शिविरों में मशहूर सुरक्षा विशेषज्ञों और मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। समय-समय पर देश के अलग-अलग राज्यों और विश्वविद्यालयों में विशेष प्रशिक्षण शिविर व कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
इस दौरान जिला प्रमुख प्रोफेसर प्रबोध श्रीवास्तव, प्रांत सह मंत्री शिव बाबू चौधरी, जिला संयोजक सुशील सोनकर, जिला सदस्यता प्रमुख गौरव मिश्रा, नगर सह मंत्री पूजा निर्मल,राहुल मिश्रा तकसील मंझनपुर प्रमुख,उपेंद्र गर्ग नगर सह मंत्री पश्चिम शरीरा ,सुधांशु सोनी नगर सह मंत्री टेवा मौजूद रहे।








