डीएम ने साधन सहकारी समिति टेवा का किया आकस्मिक निरीक्षण,किसानों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

कौशाम्बी: डीएम ने साधन सहकारी समिति टेवा का किया आकस्मिक निरीक्षण,किसानों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का लिया जायजा,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को साधन सहकारी समिति टेवा का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं किसानों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव से समिति में उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक, आज किए गए खाद वितरण, अब तक लाभान्वित किसानों की संख्या तथा फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रखी जाए, ताकि किसी भी किसान को खाद के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।

डीएम ने स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर का अवलोकन कर अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने समिति परिसर में उपस्थित किसानों से संवाद कर खाद वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी की, जिस पर किसानों ने बताया कि उन्हें खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। निरीक्षण के दौरान गोदाम में गेहूं का भंडारण पाए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रभारी सचिव को निर्देशित किया कि गेहूं का शीघ्र उठान सुनिश्चित कराया जाए।

प्रभारी सचिव ने बताया कि साधन सहकारी समिति, टेवा में वर्तमान में 32.895 मीट्रिक टन यूरिया एवं 3.20 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor