कौशाम्बी: एसडीएम ने ग्राम उदाथू में भूमि विवाद की 03 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण,
यूपी के कौशाम्बी जिले में राजस्व टीम ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत एसडीएम चायल प्रेरणा गौतम ने बुधवार को ग्राम उदाथू में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता अनिल कुमार की शिकायत पर ग्राम की तालाब की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता अमर नाथ की शिकायत पर उभय पक्षों के मध्य आपसी सहमति के आधार पर रास्ते के विवाद का समाधान कराया गया। शिकायतकर्ता अर्जुन की शिकायत पर उनकी भूमिधरी भूमि के विवाद का निस्तारण कराया गया।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।








