एसडीएम सिराथू ने ग्राम गनपा में भूमि विवाद की 11 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

कौशाम्बी: एसडीएम सिराथू ने ग्राम गनपा में भूमि विवाद की 11 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राजस्व टीम ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने बुधवार को ग्राम गनपा में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 11 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।

कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता राजरानी की शिकायत पर उनकी भूमिधरी भूमि की पैमाइश की गई। शिकायतकर्ता रोशन लाल की शिकायत पर ग्रामसभा की भूमि से अवैध कब्जे को मौके पर ही हटवाया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता मो0 सैफ की शिकायत पर चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हित किया गया। शिकायतकर्ता ओम प्रकाश की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर रास्ते से अवैध अतिक्रमण को हटवाकर रास्ता खाली करा दिया गया।

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor