एसडीएम ने ग्राम गुवारा तैयबपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

कौशाम्बी: एसडीएम ने ग्राम गुवारा तैयबपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राजस्व टीम द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत एसडीएम मंझनपुर राजकुमार मौर्य ने बुधवार को ग्राम गुवारा तैयबपुर में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।

कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता गुलाब कली की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या-15, चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हांकन कर अतिक्रमणमुक्त कराया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता शीतला प्रसाद की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या-20, चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हांकन किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor